भारतीय सेना और सरकारी एजेंसियों के संयुक्त सकारात्मक प्रयास से चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश से लापता भारतीय नागरिक मिरम तारोन को गुरूवार को दमाई, सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) केंद्रपी, पर भारत को सौंप दिया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सेना ने युवक परिवार को सौंपा
तेजपुर आधारित रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष वार्धान पांडे ने आज शाम बताया कि भारतीय सेना ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मिराम तारोन को कब्जे में लिया और जल्दी अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा।लेफ्टिनेंट कर्नल पांडे ने कहा, ‘‘मिराम तारोन अपने देश लौटकर काफी उत्साहित है।
परिवार ने किया सेना को सलाम
उसने और उसके परिवार ने सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय सेना और सरकार के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।’’ भारतीय सेना ने चीन की पीएलए का दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा सहयोग समझौते को बरकरार रखने के लिए धन्यवाद दिया है।
कानून मंत्री रिजिजू ने भी टवीट कर सेना को दिया धन्यवाद
इससे पहले केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट लिखा,‘‘अरुणाचल प्रदेश के मिराम को वाचा-दमई संपर्क स्थल पर चीन की पीएलए ने भारतीय सेना को सौंप दिया। मैं मामले को पीएलए के साथ सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने और लड़के को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद देता हूं।
गौरतलब है कि अरुणाचल के अपर सियांग जिले के जिदो गांव का किशोर मिराम 18 जनवरी को चीन की सीमा से लगे लुंगटा जोर इलाके से उस समय लापता हो गया था, जब वह अपने एक दोस्त के साथ शिकार पर गया था। इसके उपरांत भारतीय सेना ने पता लगाने और सुरक्षित लौटने के लिए तुरंत हॉटलाइन पर पीएलए से संपर्क किया और पहचान के लिए प्रमाण साझा किया। पीएलए ने 26 जनवरी को मिराम को दमाई बीपीएम केंद, पर गुरूवार को उसे भारतीय सेना को सौंपने की पुष्टि की थी।


Download Android App
Download iOS App



