देश में एक बार फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 918 नए मामले

Summary :

पिछले कुछ समय से देश में कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा कमी देखने को मिली थी लेकिन अब देश में एक बार फिर से कोरोना अपनी पैर पसार रहा है

पिछले कुछ समय से देश में कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा कमी देखने को मिली थी लेकिन अब देश में एक बार फिर से कोरोना अपनी पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 918 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6350 हो गई है। 
देश में कोविड संक्रमण की दर 2.08 प्रतिशत  
Covid in India: देश में 24 घंटे में कोरोना के 1.28 लाख नए मामले, 1059 लोगों  की मौत - coronavirus fresh cases death toll active case recovery  vaccination ntc - AajTak
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोविड संक्रमण की दर 2.08 प्रतिशत रही। वहीं इस दौरान 479 व्यक्ति संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। इसी अवधि में 44225 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1246 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 9,095 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,97,638 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि  
India Coronavirus Live Updates: कोरोना के मामलों में तेज उछाल, 24 घंटे में  सामने आए 59 हजार मामले, पंजाब में अब तक का टूटा रिकॉर्ड - India Coronavirus  Live Updates 59 thousand
कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 144 बढ़। इसके अलावा, गुजरात में 85, दिल्ली में 19, केरल में 41, कर्नाटक में 39, राजस्थान में 17, तमिलनाडु में 34, उत्तर प्रदेश में 19, गोवा में 18, पश्चिम बंगाल में 08, ओडिशा में 06, हरियाणा में 06, मध्य प्रदेश में 04, पंजाब में 04, उत्तराखंड में 04, चंडीगढ़ में तीन, पुड्डुचेरी में 02, आन्ध, प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में क्रमश: एक-एक सक्रिय मामले बढ़। वहीं इस दौरान कर्नाटक में एक और राजस्थान में दो मरीजों की इस जानलेवा महामारी के कारण जान गई।  

Desk Team