महाराष्ट्र : किसानों की फसल को हुए नुकसान को लेकर विपक्षी विधायकों ने विधानसभा से किया वॉकआउट

Summary :

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान समेत किसानों के मुद्दों पर विधानसभा में राज्य सरकार के ”असंतोषजनक” जवाब पर विरोध जताते हुए सोमवार को सदन से बहिर्गमन किया।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान समेत किसानों के मुद्दों पर विधानसभा में राज्य सरकार के ”असंतोषजनक” जवाब पर विरोध जताते हुए सोमवार को सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने पर विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
क्या है महाराष्ट्र विधानसभा का गणित, किस ओर कितने विधायक, फिलहाल क्या है  स्थिति - know about the calculation of maharashtra assembly which party  have how many numbers – News18 हिंदी
उन्होंने कहा, सरकारी अधिकारियों ने ‘क्षति आकलन रिपोर्ट’ या ‘पंचनामे’ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है और राज्य सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। महाराष्ट्र के राजस्व और पशुपालन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा, हमने अधिकारियों से एक सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। 
शीतकालीन सत्र में भी नहीं हो सका महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, 10  महीनों से कोई पूर्णकालिक स्‍पीकर नहीं - Maharashtra Assembly Speaker  election postponed
हम सुनिश्चित करेंगे कि ‘क्षति आकलन रिपोर्ट’ को अंतिम रूप दिया जाए और अधिकारियों द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए जाएं। फसल गंवाने वाले किसानों का विवरण मिल जाने के बाद हम उन्हें कुछ सहायता प्रदान करेंगे। बहरहाल, पवार और विपक्ष के अन्य विधायकों ने सरकार के जवाब को ‘असंतोषजनक’ बताते हुए विधानसभा से बहिर्गमन किया।

Desk Team