प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर थे। दोनों देशों के लिए ये यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई परियोजनाओं को लेकर समझौते हुए। वहीं, अब भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल मरीन के चयन की घोषणा की है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी डसॉल्ट एविएशन के माध्यम से मिली है।
निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद
उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।
भारतीय नौसेना के लिए 26 लड़ाकू विमान
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के लिए 26 लड़ाकू विमान राफेल-एम को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि 26 विमानों में से 22 सिंगल-सीटर और 4 विमान ट्विन-सीटर हैं। यह विमान फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से खरीदे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, INS विक्रांत पर राफेल मरीन की तैनाती होने वाली है। बता दें कि साल 2016 के सितंबर में भारत ने 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे।


Download Android App
Download iOS App



