महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी स‌हित सम्पूर्ण राष्ट्र ने दी बापू को श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

नई दिल्ली :  आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती मना रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य नेताओं राजधाट पर जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीएम मोदी गांधी स्मृति और दर्शन समिति में आयोजित सर्व धर्म के कार्यक्रम शामिल होंगे।

गौरतलब है गांधी जयंति पर देशभर में स्वच्छता मिशन चलाया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश में चल रहे ‘अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन’ का समापन आज दिल्ली में बापू के समाधि स्थल राजघाट पर ही किया जाना है। समापन के इस कार्यक्रम में पीएम के अलावा संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुटेरस समेत कई मंत्री हिस्सा लेंगे।

साथ ही पीएम ने ट्विटर पर भी महात्मा गांधी को नमन करते हुए लिखा- ‘गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन. आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है.’ वहीं दूसरी ओर गांधी जयंति पर महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस अपनी वर्किंग कमिटी की बैठक कर रही है जिसके जरिए वह बीजेपी पर निशाना साधेगी. ये बैठक 12.30 बजे से शुरु होगी. 11:15 बजे राहुल गांधी सेवाग्राम गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा में भी भाग लेंगे. इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक के लिए वार्धा को इसलिए भी चुना गया है क्योंकि अंग्रेजों से मुक्ति के लिए भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव 1942 में वर्धा में ही पारित हुआ था.

Desk Team