माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीते दो सालों में कश्मीर में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाने में मशगूल सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा बन गयी है। सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा ‘‘किसी को अब तक यह नहीं पता चल सका है कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर किस बात का जश्न मना रही है।’’
सीताराम येचुरी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पिछले दो साल में सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं में चार गुना बढ़ोतरी होने संबंधी रिपोर्ट कर जिक्र करते हुये कहा ‘‘आखिर इससे सरकार को क्या हासिल हुआ।’’ सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा ‘‘जब सरकार सर्जिकल स्ट्राइक डे मना रही थी, क्या सही मायने में उस समय सीमा पार गोलीबारी में बढ़ोतरी का जश्न मनाया जा रहा था।’’ सीताराम येचुरी ने कहा कि यह सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की खुशहाली के लिये खतरा बन गयी है।


Download Android App
Download iOS App



