विपक्षी के ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर हर तरफ चर्चो हो रही है इसके साथ ही विपक्ष का कुनबा भी बढता जा रहा है। क्योंकी पहली बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन में सिर्फ 15 दला शामिल हुए थे इसके बाद दूसरी बैठक में 26 दल जुड़े और अब मुंबई मे होने वाली तीसरी बैठक में विपक्ष का कुनबा और बड़ा हो सकता है यानि कई पार्टीयां इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।
‘इंडिया गठबंधन का बढेगा कुनबा
बता दे ‘इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर होगी । विपक्ष की दूसरी बैठक बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी, इस बैठक में ही विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ तय हुआ था।
मुंबई में होने है तीसरी बैठक
इन सबके बीच अब उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई में होने वाली बैठक में कुछ और पार्टियां शामिल हो सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन में नई पार्टियों के शामिल होने के संकेत दिए हैं।
नीतीश कुमार ने दिए संकेत
नीतीश कुमार ने कहा है मैं बैठक में जा रहा हूं। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है जो मैं चाहता हूं, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं मैं जा रहा हूं और कुछ और भी पार्टियां शामिल होंगी।
पवन खेड़ा ने भी दिए संकेत
नीतीश के साथ साथ कांग्रेस नेता पवन खेडा ने भी नई पार्टियों के शामिल होने की बात कही है। वहीं इस बैठक को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी जानकारी दी है उन्होंने कहा है, इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी जहां कुछ अहम फैसलों की घोषणा होने वाली है। मैं भी उस बैठक में भाग लेने जा रहा हूं।
पिछली बैठक में 26 पार्टियों हुई थी शामिल
बता दें पिछली बेंगलुरु की बैठक में 26 पार्टियों के नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता शामिल थे। इसी तरह मुंबई में अब जो बैठक होगी उसमे नई पार्टीयां शामिल हो सकती है।
पीएम मोदी को हराने के लिए बनाया गठबंधन
बता दें विपक्ष को एक करने के लिए नीतीश कुमार लंबे समय से मेहनत कर रहे है।नीतीश कुमार पीएम मोदी को हराने के लिए के लिए विपक्ष को एक कर रहे है ताकि वो लोकसभा चुनाव में वो ज्यादा सीटें जीत सके।
INDIA Alliance Mumbai Meeting: इस बार गठबंधन की तीसरी बैठक में और बड़ा होगा विपक्ष का कुनबा ?
Summary :
विपक्षी के ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर हर तरफ चर्चो हो रही है इसके साथ ही विपक्ष का कुनबा भी बढता जा रहा है। क्योंकी पहली बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन में सिर्फ 15 दला शामिल हुए थे इसके बाद दूसरी बैठक में 26 दल जुड़े और अब मुंबई मे होने वाली तीसरी बैठक में विपक्ष का कुनबा और बड़ा हो सकता है यानि कई पार्टीयां इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



