Thar लेकर FIFA वर्ल्ड कप में मेसी को देखने केरल से कतर निकली ये महिला

Summary :

फेवरेट सेलेब्रिटी को लेकर अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा है। वैसे तो लोग अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को देखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही अजीबोगरीब काम केरल में रहने वाली एक महिला ने किया है। पांच बच्चों की मां नाजी नौशी अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को FIFA वर्ल्ड कप में देखने के लिए कतर रवाना हो गई हैं।

फेवरेट सेलेब्रिटी को लेकर अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा है। वैसे तो लोग अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को देखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। ऐसा ही अजीबोगरीब काम केरल में रहने वाली एक महिला ने किया है। पांच बच्चों की मां नाजी नौशी अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को FIFA वर्ल्ड कप में  देखने के लिए कतर रवाना हो गई हैं।ये सफर वो यूं ही नहीं बल्कि अपनी महिंद्रा थार में कर रही हैं।बच्चों के साथ अकेले निकलीं नौशी ने लंबे सफर के लिए थार एसयूवी को मौडीफाई भी करवाया है। कतर का सफर करने के लिए उन्होंने कस्टमाइज महिंद्रा थार को शिप के जरिए मुंबई से ओमान भेज दिया। यह भारत में रजिस्टर्ड पहली राइट-हैंड गाड़ी है।जो ओमान भेजी गई है। उन्होंने ओमान की राजधानी मस्कट से थार से सफर की शुरुआत की है। वे महिंद्रा थार लेकर हत्ता बॉर्डर होते हुए मस्कट से दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पहुंच गई हैं। बता दें कतर का सफर करने के लिए उन्होंने कस्टमाइज महिंद्रा थार को शिप के जरिए मुंबई से ओमान भेज दिया है।
फैमिली ने किया सपोर्ट
नौशी ने अपने रोमांचक सफर में फैमिली सपोर्ट मिलने को काफी अहम बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पति उनके सफर को हमेशा सपोर्ट करते हैं। वहीं लंबे सफर पर उनकी मां पांचों बच्चों के देखभाल करती हैं। महिंद्रा थार देश की लोकप्रिय 4 सीटर एसयूवी है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 16 लाख रुपए है।

 

Desk Team