कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सभी राजनेता और बड़ी हस्तियां अपने सामूहिक कार्यक्रम और दौरे रद्द कर रहे है। इसी बीच सोमवार को वरिष्ठ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने सभी कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए रद्द करने की घोषणा की है।
उनके कार्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर कहा है, “एहतियात के तौर पर दलाई लामा के सभी कार्यक्रमों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। धन्यवाद।” इसके साथ ही सोमवार को यहां होने वाले उनके प्रवचन को भी रद्द कर दिया गया है।

वहां जुटे हजारों लोग जिनमें ज्यादातर पश्चिमी देशों और एशियाई लोग हैं, वे हर साल हिमालय के पहाड़ी शहर में दलाई लामा के प्रवचन सुनने के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा यहां से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित सिधबाड़ी में स्थित करमापाज ग्यिुतो तांत्रिक मोनास्टिक युनिवर्सिटी के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इसे एक महीने के लिए बंद कर दिया है।
दलाई लामा साल 1959 में तिब्बत से भारत आ गए थे। वह सबसे पहले उत्तराखंड के मसूरी में करीब एक साल तक रहे। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के इस शहर में चले आए और अब यहीं रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



