भारत में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। देश का दैनिक आंकड़ा 20 हज़ार से नीचे बना हुआ है। वहीं एक्टिव केस की संख्या में भी लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या घटकर 2,36,643 रह गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने निचले स्तर पर है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमण से 4,50,375 मरीजों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 19 हज़ार 740 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इस दौरान 248 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,50,375 तक पहुंच गयी है।
बीते 24 घंटे में 79 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
पिछले 24 घंटे में 12 लाख 69 हजार 291 कोविड टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक 58 करोड़ 13 लाख 12 हज़ार 481 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। वहीं बात करें टीकाकरण कि तो पिछले 24 घंटों में 79 लाख 12 हजार 202 खुराकें दी गई हैं, जिसके बाद अब तक देश में 93 करोड़ 99 लाख 15 हजार 323 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



