देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,74,744 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 7678 मरीज स्वस्थ हुए है और 624 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार 503 नए मामले आए। 94,943 मामलों के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या लगातार कई दिनों से एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं एक दिन में 7,678 मरीजों ने रिकवरी की।
World Coronavirus: 26.84 करोड़ हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8.32 अरब से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
अभी तक कुल तीन करोड़ 41 लाख पांच हजार 66 लोग कोरोना वायरस से थी हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 93 हजार 412 कोविड टेस्ट किए गये हैं। देश में कुल 65 करोड़ 32 लाख 43 हजार 539 कोविड परीक्षण किए हैं।
बात करें देश में जारी टीकाकरण अभियान की तो पिछले 24 घंटे के दौरान 74.5 लाख कोविड टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक कुल टीकाकरण 131.18 करोड़ से अधिक हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



