TOP 10 NEWS:PM मोदी ने G-20 के दौरान दिल्लीवासियों को होने वाली परेशानियों के लिए मांफी माफी?

Summary :

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 समिट के कारण दिल्ली के लोगों को होने वाली असुविधाओं के लिए पहले से ही क्षमा मांगता हूं।

1 असम BJP सांसद के आवास पर लटकी मिली 10 साल के लड़के की बॉडी, जांच हुई शुरू 
असम से बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के सिलचल स्थित आवास से शनिवार यानि कि 26 अगस्त शाम को एक नाबालिक लड़के की बॉडी लटकी मिली है। बता दें लड़के की उम्र 10 साल है और वो अपनी मां और बहन के साथ सांसद के आवास में ही रह रहा था। पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए सिलचल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम भी राजदीप रॉय है और वो 5वीं कक्षा में पढ़ता था। 
2 उत्तर प्रदेश में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने कर दी महिला ग्राम प्रधान की पिटाई, पांच लोग गिरफ्तार 
यूपी के आजमगढ़ में विवाद के बाद कुछ लोगों ने महिला ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी जिसका वीडिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
3  नूंह में तनाव के बीच बोले CM खट्टर कहा – ‘ब्रजमंडल यात्रा की अनुमति नहीं लेकिन जलाभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु’
सर्व हिंदू समाज मेवात में यात्रा को लेकर अड़ गया है और 28 अगस्त को फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है।  हालांकि हरियाणा पुलिस ने इस यात्रा की अनुमित देने से इनकार कर दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि इसके लिए इजाजत की जरुरत नहीं है । पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए हैं. सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 
4 एस सोमनाथ ने दिया नया अपडेट कहा -चांद के बाद अब शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी कर रहा इसरो
चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश को इसरो (ISRO) पर गर्व है। इसी बीच इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि भारत स्पेस सेक्टर में और भी कई बुलंदियां छू सकता है, जिसके लिए उन्हें निवेश की और सहयोग की जरूरत है। रअसल, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एस सोमनाथ (S Somnath) ने कहा, “भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है, लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। 
5  PM मोदी ने असुविधा के लिए दिल्लीवासियों से क्यों मांगी माफी? बताई ये वजह
 दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 समिट के कारण दिल्ली के लोगों को होने वाली असुविधाओं के लिए पहले से ही क्षमा मांगता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जी-20 समिट को लेकर दिल्लीवासियों से मेहमानों का अद्भुत और शानदार स्वागत करने की अपील की है. उन्होंने सम्मेलन के दौरान दिल्ली वालों को होने वाली असुविधाओं के लिए माफी भी मांगी है। पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 का मेजबान तो पूरा भारत है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। यही वजह है कि जी20 सम्मेलन को सफल बनाने की दिल्लीवासियों पर अहम जिम्मेदारी है।   
6 उमस भरी गर्मी का राजधानी में कब तक लोगों को करना पड़ेगा सामना, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
 दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में औसतन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को एक बार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।  उतर भारत के अधिकतर इलाकों में अब बारिश की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ शाहजहांपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बांकुरा और फिर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी की ओर गुजर रही है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, सितंबर के शुरुआती दिन भी शुष्क ही रहने वाले हैं।
7  मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी’ कहा – मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज 27 अगस्त को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी। 
8 पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटहोने से गई कई लोगों की जान 
पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें, 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि कम से कम 6-7 लोग मारे गए. विस्फोट में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। एगरा, बजबज के बाद अब दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है
9 ताइवान में खुला पहला हिंदू मंदिर, भगवान शंकर, श्रीराम की लगी मूर्तियां 
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में औसतन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को एक बार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगाताइवान का एक हिंदू मंदिर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों किया गया है। यह मंदिर ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित है। 
10 क्या बंद होगा नेहा पब्लिक स्कूल, आदेश जारी, पीड़ित छात्र की बिगड़ी तबीयत 
 नेहा पब्लिक स्कूल में थप्पड़ कांड में वायरल वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। पीड़ित छात्र के स्वजन बोले गांव का माहौल सौहार्दपूर्ण है बच्चे की तबीयत खराब हो गयी है। देर शाम को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत खुब्बापुर पहुंचे थे और पीड़ित छात्र व स्वजन से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों पक्षाें में समझाैता होने का भी दावा किया गया था।

Desk Team