Top 10 news : अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में आज होगी बहस, 10 अगस्त को PM देंगे जवाब !

Summary :

लोकसभा में आज यानी मंगलवार को विपक्ष के सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होग। बता दें आज होने वाली इस चर्चा की खासियत यह है कि 133 दिनों तक संसद के पूर्व सदस्य रह चुके राहुल गांधी इस बहस की अपने भाषण से शुरुआत करेंगे।

1 मेवात के SP की चेतावनी हुई वायरल, कहा-‘सब सरपंचों को पता है, कौन-कौन लड़के उस दिन गए थे’
हरियाणा के नूंह-मेवात में हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब तक 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 83 लोग हिरासत में हैं। होटल-रेस्टोरेंट, शोरूम सहित कई ऐसे निर्माण ढहाए गए हैं, जहां से पत्थरबाजी की गई थी। सूत्रों के अनुसारअब मेवात के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त लहजे में दंगाइयों को हिदायत दी है कि वह या तो चुपचाप पुलिस स्टेशन चले आएं या फिर कोर्ट में सरेंडर कर दें। अगर पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए रेड करनी पड़ी तो इसके नतीजे गंभीर होंगे। 
2 विश्वास प्रस्ताव पर आज संसद में होगी बहस, जुबानी जंग में सरकार को घेर सकते है राहुल गांधी
लोकसभा में आज यानी मंगलवार को विपक्ष के सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होग। बता दें आज होने वाली इस चर्चा की खासियत यह है कि 133 दिनों तक संसद के पूर्व सदस्य रह चुके राहुल गांधी इस बहस की अपने भाषण से शुरुआत करेंगे।  इतना ही नहीं मोदी सरनेम से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल लोकसभा में बोल रहे होंगे। इसी साल फरवरी में उनको अपनी सदस्यता तब गंवानी पड़ी थी जब गुजरात की एक ट्रायल कोर्ट ने मोदी सरनेम आपराधिक मानहानि मामले में उनको दो सालों की अधिकतम सजा सुनाई थी।  हाल ही में उनको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। 
3 ज्ञानवापी परिसर में छठे दिन भी ASI का सर्वे जारी, खुल सकता है तहखाना, पता चल सकते है बड़े राज 
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के पांचवे दिन मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणटीम परिसर में पहुंच चुकी है। एएसआइ टीम का ध्यान आज व्यास जी के कमरे और पश्चिमी दीवार के पास जमा मलबे पर होगा। इसके अतिरिक्त आज तहखाना भी खुल सकता है।बता दे सूत्रों के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याहचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि “आज ‘तहखाना’ खुल सकता है। हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुबह उठना और ड्यूटी पर जाना हमारी दिनचर्या बन गई है। हमारा काम निगरानी करना है…सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।”
4  गैर हिंदुओं के ज्ञानवापी में प्रवेश को रोकने की याचिका पर होगी सुनवाई आज, 11 बजे से शुरू होगी सुनवाई
इलाहबाद हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आर्कियलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया  की टीम सर्वे कर रही है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर को सील करने और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।यह सुनवाई सुबह करीब 11 बजे चीफ जस्टिस कोर्ट में होगी. इस जनहित याचिका में प्रमुख रूप से तीन मांगे की गई हैं। 
5 भारी बारिश कि वजह से नहीं खुल पाया ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग, लोगों को करना होगा अभी और इंतजार
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भूस्खलन से हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार से ही बंद है। आगे बता दें भूस्खलन के चलते अटाली गंगा के समीप बंद हुआ ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है। इस मार्ग के ट्रैफिक को फिलहाल डाइवर्ट करके बहनों को उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।
6 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एलवीश यादव के जुटे फैंस, मचाया हुड़दंग, पुलिस ने लिया एक्शन  
बिग बॉस ओटीटी के सदस्य Elvish yadav के चर्चे चारों तरफ देखे जा रहे है। ऐसे ही बता दें जब Elvish yadav के समर्थक अभी से जोश में नजर आ रहे है। इस बार बिगबॉस ओटीटी बेहद चर्चा में आ गया है उसकी खास वजह घर के सदस्य, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक कार सवारों के कब्जे में रहा। युवकों ने कारों पर चढ़कर जमकर स्टंट किया। हुड़दंग मचाया और बीयर की बोतले तक खोली गई। टोल पर मौजूद पुलिस ने कार सवार युवकों के समीप तक पहुंचने की हिम्मत नहीं दिखाई। थाने से पुलिस के पहुंचने से पहले सभी वहां से निकल गए थे। बाद में कंट्राेल रूम से सभी वाहनों के नंबर लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज करने जा रही है।यह सभी कार सवार बिग बास ओटीटी में जलवा बिखरने वाले एल्विश यादव के समर्थन में एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे थे। 
7 मणिपुर में सुदगार रहे हालात, बफर जोन की चेक पोस्ट से हटेगी असम राइफल्स !  
मनियर में फैली हिंसा बही तक खत्म नहीं हुई है मणिपुर में सरकार हालातों को देखते हुए सख्ती और भी शुरू कर रही है। ऐसे ही बता दें सरकार ने चुराचांदपुर-बिष्णुपुर सीमा यानि कि बफर जोन पर स्थित कई चेक पोस्टों में से एक से असम राइफल्स को बदलने का आदेश दिया। यह वह क्षेत्र है जहां कुकी और मैतेई समुदायों के बीच अक्सर झड़पें और हिंसा देखी जाती है।  हाल ही में 5 अगस्त को हुई हिंसक घटना में 3 लोग मारे गये. यहां भीड़ ने बफर जोन को पार कर हिंसा को अंजाम दिया था। कुछ नाकों पर असम राइफल्स की जगह सिविल पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी। 
8  शिंदे गुट के नेता अल्ताफ पर हुआ बैट-हॉकी से हमला, उद्धव गुट के लोगों का हाथ बताया जा रहा 
महाराष्ट्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता व अंधेरी और वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के डिवीजन चीफ अल्ताफ पेवेकर पर हमला हो गया। अल्ताफ सोमवार रात करीब 11:30 बजे जब सात बांग्ला मेट्रो स्टेशन से अपनी कार में घर जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर बैट-हॉकी से हमला करना शुरू कर दिया। 
9 राजस्थान से चौका देने वाली खबर आ रही सामने, गैंगरेप से पीड़ित बेटी की चिता में की कूदने को मजबूर हुआ पिता 
राजस्थान के भीलवाड़ा में गैंगरेप से पीड़ित बालिका जिंदगी की जंग हार चुकी है।  ऐसे ही अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है जहां लड़की के पिता ने बेटी के गम में बेटी की चिता में कूदने की कोशिश की। बता दें लड़की के साथ गैंगरेप कर भट्टी में झोंकने की घटना के 6 दिन बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान लड़की के पिता ने चिता में कूदने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. वह लोगों से बार-बार बस यही बोल रहे थे कि हंसते-खेलते घर से निकली थी। अंतिम बार बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया। 
10 अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भगोड़ा घोषित बढ़ सकती है इनाम की राशि 
अतीक अहमद की पत्नी अभी तक फरार है। बता दें शाइस्ता की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है जिसे एक लाख रुपये करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें शाइस्ता परवीन को अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में भगोडा घोषित करते हुए कुर्की की उदघोषणा का नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं सोमवार शाम धूमनगंज थाने की पुलिस ने चकिया जाकर अतीक के ध्वस्त बंगले पर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई।

Desk Team