TOP 20 NEWS 05 March : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

Summary :

दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत के आरोपों से घिरे आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के कोर्ट में सरेंडर से पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम गिरफ्तार कर लिया।

1. कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत के आरोपों से घिरे आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के कोर्ट में सरेंडर से पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले ताहिर ने खुद को कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने की बात कही थी।….read more
2. कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री मोदी का बेल्जियम दौरा टला
कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा टल गया है। पीएम मोदी को भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स जाना था। भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन 13 मार्च को होना था।…. read more
3. कोरोना वायरस की दहशत से दिल्ली के सभी 5वीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली सरकार ने गुरुवार को (यानी आज) दिल्ली के सभी 5वीं तक के स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली के डिप्टी चीफमिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट इसकी जानकारी दी।…. read more
4. निर्भया मामला : कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, 20 मार्च को होगी दोषियों को फांसी
निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ नए सिरे से डेथ वारंट जारी किया। चौथे डेथ वारंट के तहत आरोपियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है । दिल्ली सरकार की ओर से नई तारीख की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।…. read more
5. कोरोना वायरस : बिहार के गया में मिला संदिग्ध मरीज, अस्पताल में कराया भर्ती
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण अब दुनिया भर के कई देशों में पांव पसार चुका है। चीन के बाद ईरान, हांगकांग, जापान, इटली समेत कई देशों के बाद अब इसने भारत में भी इसने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस को लेकर देश भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।…. read more
6. इतिहास में पहली बार होली ब्रेक के दौरान अर्जेन्ट मामलों की सुनवाई करेगा SC, बनाई जाएगी वेकेशन बेंच
देश की सर्वोच्च न्यायलय की ओर से एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 7 दिनों के होली ब्रेक में अरजेंट मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंच बनाने की तैयारी की है।…. read more
7. लोकसभा में सीएए हिंसा पर चर्चा को लेकर लगातार चौथे दिन विपक्ष का हंगामा, प्रश्नकाल रहा बाधित
दिल्ली में बीते दिनों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा पर लोकसभा में जल्द ही चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भारी शोर-शराबा किया जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका।…. read more
8. कोरोना वायरस : इटली के 14 नागरिकों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना वायरस के 14 संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। सभी संदिग्‍धों को आम मरीजों से दूर अलग फ्लोर पर विशेष निगरानी में रखा गया है। कोरोना वायरस से संदिग्‍ध ये सभी लोग इटली के नागरिक बताए जा रहे हैं। इन सभी को पहले दिल्ली के छावला स्थित ITBP कैंप में रखा गया था।…. read more
9. कोरोना वायरस को लेकर राज्यसभा में बोले हर्षवर्धन- भारत ने WHO की सलाह से बहुत पहले शुरू कर दी थी तैयारी
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह से बहुत पहले 17 जनवरी से आवश्यक तैयारी और कार्रवाई शुरू कर दी थी।…. read more
10. दिल्ली हिंसा के आरोपों से घिरे पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन ने सरेंडर से पहले कहा-मुझे फंसाया गया
दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी और आम आदमी पार्टी(आप) से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन राउज ने खुद को ऐवन्यू कोर्ट में सरेंडर करेंगे। हालांकि उन्होंने खुद पर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है।…. read more
11. कांग्रेस के 7 सांसदों को लोकसभा से निलंबित किए जाने को लेकर अधीर रंजन ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप
लोकसभा अध्यक्ष पर पेपर फेंके जाने के कारण सदन से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए कांग्रेस के 7 सांसदों को लेकर पार्टी  नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे केंद्र सरकार की बदले की भावना बताया है।…. read more
12. कोरोना वायरस का मछली, चिकन और अंडे से कोई संबंध नहीं, अफ़वाहों से बचें : गिर‍िराज सिंह
भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद सरकार अपनी तरफ से सुरक्षा के हर इंतजाम कर रही है। वहीं कोरोना को लेकर फैले भ्रम पर केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने मांस, अंडा और मछली के द्वारा कोरोना के फैलने से इंकार किया है।…. read more
13. निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी के लिए शिवसेना ने कानून में ‘कमियों’ को ठहराया जिम्मेदार
साल 2012 में हुए बर्बर निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड मामले में गुरुवार को दोषियों के नए डेथ वॉरेंट पर सुनवाई होनी है। दोषियों के खिलाफ आज चौथी बार डेथ वॉरेंट जारी होना है। वहीं दोषियों की फांसी की सजा में हो रहे देरी को शिवसेना ने न्यायिक तंत्र में मौजूद कमियों को कारण बताया है।…. read more

14. NSA डोभाल बोले-लोकतंत्र का सबसे पवित्र काम है कानून बनाना
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने गुरुग्राम में गुरवार को तीसरे युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून बनाना लोकतंत्र का सबसे पवित्र काम है।…. read more
15. EPFO ने PF पर घटाई ब्याज दर, 6 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया झटका
मोदी सरकार प्रॉविडेंट फंड (PF) के ब्याज को कम कर सकती है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को PF की ब्याज दर घटाने का आदेश दे दिया है। सरकार ने EPFO से PF पर मिलने वाले सालाना 8.65 फीसदी ब्याज को कम करने को कहा है।…. read more
16. पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई भारी गिरावट के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को एक बार फिर कमी आई है।…. read more
17. चीन में कोरोना वायरस से 31 और लोगों की हुई मौत, 80,400 मामलों की पुष्टि
चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वायरस से 31 और लोगों की मौत हो गई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वायरस से 80,400 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 3000 से अधिक लोगों मौते हो गयी. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई है ये सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई हैं।…. read more
18. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए हफ्तों से नहीं छुआ अपना चेहरा : डोनाल्ड ट्रंप
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने कहा कि कोरोना  वायरस के महामारी के खिलाफ एहतियातन अपना चेहरा हफ्तों से नहीं छुआ है और वह अपने चेहरे को छूने के लिए बहुत मिस कर रहे है समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान ट्रंप के हवाले से कहा, “मैंने हफ्तों से, हफ्तों से अपना चेहरा नहीं छुआ है! मैं ऐसा करना मिस कर रहा हूं।…. read more
19. भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ICC वर्ल्डकप फाइनल में बनाई जगह
भारत का इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाने के बाद भारतीय टीम ग्रुप चरण में शीर्ष रहने के कारण गुरुवार को पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनायी।…. read more
20. इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने गंगा में लगाई डुबकी, गंगा स्नान के बताए फायदे
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जॉन्टी रोड्स उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें भारत से बहुत प्यार है और मिला है। जब भी क्रिकेट जगत के बेहतरीन फील्डर्स की बात होती है तो जॉन्टी रोड्स का नाम आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन्टी रोड्स ने इंडिया नाम अपनी बेटी का रखा है।…. read more

Desk Team