TOP 20 NEWS 17 February : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

Summary :

जानिए देश, विदेश, खेल, और व्यापार से जुड़ी खबरें-ये आज का टॉप 20 न्यूज़ मेनू बताएगा आपको आज की बड़ी और ताज़ा खबरों का पिटारा

1. निर्भया मामले में कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट , 3 मार्च को दी जाएगी फांसी

पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को कहा कि निर्भया मामले के दोषियों को मौत की सजा देने के लिए नयी तारीख का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर जल्द ही फैसला सुनायेगी। चारों गुनहगारों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला दे दिया है। कोर्ट द्वारा जारी फैसले के तहत चारों दोषियों को 3  मार्च की सुबह 6  बजे फांसी दी जाएगी।
2. केंद्र सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अच्छे कदम उठा रही है : राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि राजग सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है और उसने देशभर में कृषि क्षेत्र पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। 
3. भारत पेरिस समझौते के लक्ष्य पाने की दिशा में उठा रहा महत्वपूर्ण कदम : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रवासी जीवों के संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (सीएमएस) के सदस्य देशों की 13वीं बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जन भागीदारी के साथ हरित अर्थव्यवस्था के प्रोत्साहन में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा जिसमें पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है।
4. विपक्ष में रहते हुए BJP झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का करेगी समर्थन : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस काम को लेकर हमेशा तत्पर रहेगी। इस समारोह का आयोजन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी को लेकर किया गया है।
5. मुंबई के जीएसटी भवन के 8वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अजीत पवार
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जीएसटी भवन की आठवीं मंजिल पर लगी। उन्होंने कहा कि यह भीषण आग है। दमकल की 16 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 
6. शाहीन बाग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – प्रदर्शन करने का हक़ है पर दूसरों के लिए परेशानी पैदा करके नहीं
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि किसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने का लोगों के पास मूल अधिकार है लेकिन सड़कों को अवरूद्ध किया जाना चिंता का विषय है और अवश्य ही एक संतुलन रखना होगा। 
7. महिला सैन्य अधिकारियों के स्थाई कमीशन को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय के महिला सैन्य अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के फैसले का स्वागत करते हुए सोमवार को सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि न्यायालय में सरकार ने इस संबंध में जो तर्क दिया उससे देश की हर महिला अपमानित हुई है। 
8. शाहीन बाग : प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए SC ने नियुक्त किए वार्ताकार
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 2 महीने से जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर सवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रदर्शन के कारण जाम रास्ते को खुलवाने के लिए दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वजाहत हबीबुल्लाह और साधना रामचंद्रन को इस मामले में वार्ताकार नियुक्त किया है। 
9. SC ने दिल्ली HC के फैसले पर लगाई मोहर, सेना में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थाई कमीशन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर मोहर लगा दी है जिसमें सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की बात कही गयी थी। साथ ही कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगते हुए कहा, सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाए क्योंकि सशस्त्र बलों में लिंग आधारित भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार की ओर से मानसिकता में बदलाव जरूरी है। 
10. महिला सैन्य अधिकारियों पर कोर्ट का फैसला केंद्र सरकार को करारा जवाब : प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सेना की महिला अधिकारियों को तीन महीने के भीतर स्थायी कमीशन प्रदान करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को दावा किया कि यह नारी शक्ति का विरोध करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार को करारा जवाब है। 
11. ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर शिवसेना ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- गरीबी छुपाने की नौबत आखिर क्यों आई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ 2 दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति अर्थात ‘बादशाह’ अगले हफ्ते भारत हिंदुस्तान के दौरे पर आने वाले हैं जिसके लिए अपने देश में जोरदार तैयारी शुरू कर दी गयी है।
12. भारत J&K में अलग ‘थिएटर कमान’ स्थापित करने की बना रहा है योजना
चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को बताया कि भारत जम्मू-कश्मीर में अलग ‘थिएटर कमान’ स्थापित करने की योजना बना रहा है। सीडीएस रावत ने कहा,  एयर डिफेंस कमांड साल 2021 की शुरुआत में और ‘पेनिनसुलर कमान’ 2021 अंत तक शुरू की जाएगी। 
13. पुलवामा हमले की बरसी पर PAK समर्थन में नारेबाजी करने वाले तीनों छात्रों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कर्नाटक में पुलवामा हमले की बरसी पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किए गए केएलई इंस्टिट्यूट के तीन कश्मीरी छात्रों को रिहाई के बाद सोमवार को फिर गिरफ्तार कर हुबली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनो छात्रों को 2 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत भेज दिया।
14. केजरीवाल की तारीफ पर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता देवरा – माकन, अलका लांबा ने भी कस दिया तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने दिल्ली में पिछले पांच साल में राजस्व दोगुना होने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफ की जिसके बाद अजय माकन सहित दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा। 
15. महाकाल एक्सप्रेस में शिव मंदिर पर ओवैसी ने पीएम को घेरा, ट्वीट की संविधान की प्रस्तावना
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पर पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 1200 करोड़ रुपये से अधिक की 40 विकास परियोजाओं की सौगात दी। इसके अलावा पीएम मोदी  ने तीन ज्योर्तिलिंग और धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
16. अराजकता और नफरत फैलाकर भारत को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है BJP : सीताराम येचुरी
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी सीएए को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।  इस सब के बीच माकपा के महासचिव सीता राम येचुरी ने लोगों से देश भर में घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने की अपील की है।
17. सड़क पर उतरने वाले बयान पर कायम हैं सिंधिया, कही ये बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर सड़क पर उतरने वाले बयान को दोहराया है। उन्होंने कहा की मैं जनता का सेवक हूँ और उनके लिए लड़ना मेरा धर्म है। ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जिन मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल की थी, उसे अगर प्रदेश सरकार लागू नहीं करती है तो हमें सड़क पर उतरना होगा।
18. गार्गी कॉलेज मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने केन्द्र और CBI को जारी किया नोटिस
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में  6 फरवरी को आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले की  हाई कोर्ट में सोमवार को सीबीआइ से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
19. दिल्ली में 35 राउंड फायरिंग के बाद मुठभेड़ में पुलिस ने दो खूंखार बदमाशों को किया ढेर
दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के  स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में दो कथित अपराधी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे हुई। 
20. महाकाल एक्सप्रेस में शिव मंदिर पर बवाल के बाद IRCTC का बयान, कहा-आशीर्वाद पाने के लिए रखा गया था फोटो
वाराणसी से इंदौर के लिए चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के आरक्षित कि गई सीट पर उठे बवाल को लेकर भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का बयान सामने आया है। आईआरसीटीसी ने इस पर सफाई देते हुई कहा कि काशी-महाकाल एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा के दौरान इसमें भगवान शिव के लिए एक सीट आरक्षित की गई, ताकि इस नयी परियोजना की सफलता के लिए उनका आशीर्वाद लिया जा सके। 

Desk Team