1 मुंबई में हो सकता है बड़ा प्रदर्शन, संजय राउत की गिरफ्तारी का विरोध करेगी शिवसेना
शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक लगातार विरोध जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना ने इस गिरफ्तारी को लेकर पूरी मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के बीच उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
2 ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने ओसामा के परिवार से लिए थे पैसे, ब्रिटैन की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इन दिनों ब्रिटिश मीडिया में प्रिंस चार्ल्स और अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन की एक खबर सुर्खियों में है। ‘संडे टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया गया है कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ओसामा बिन लादेन के परिवार से लंदन में मिले थे और उन्होंने 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि करीब 10 करोड़ रुपये लिए थे। यह पैसे चैरिटी के नाम पर लिए गए थे।
3 दिल्ली में स्कूल कैब चालकों की हड़ताल, 6 लाख बच्चों को हो सकती है दिक्कत
राजधानी दिल्ली में सोमवार को स्कूल कैब पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके चलते करीब छह लाख बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होगी। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के खिलाफ सोमवार को दिल्ली के करीब 35 हजार कैब चालक हड़ताल पर रहेंगे। स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के आह्वान पर सभी चालक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
4 अब एकनाथ शिंदे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कहा- EC को चुनने दें ‘असली’ शिवसेना’
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गुट के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शिंदे ने कोर्ट में ताजा हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उद्धव कैंप की तरफ से दायर याचिकाओं को खारिज करने की मांग की गई है।
5 अजीत डोभाल से ओवैसी ने मांगा जवाब बताए कट्टरवाद कौन फैला रहा ?
हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बयान पर निशाना साधा है। ओवैसी ने सवाल किया कि NSA डोभाल को बताना चाहिए कि वो कौन से तत्व हैं, जो विचारधारा के नाम पर देश में कट्टरवाद फैला रहे हैं. एनएसए को उन लोगों के नाम नाम बताना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



