केंद्र सरकार सेना में सुधारों को लेकर बड़े बदलाव करने वाली है। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ‘टूर ऑफ ड्यूटी’/अग्निपथ योजना का ऐलान करेंगे। इस योजना के तहत देश के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। पहले बताया गया था कि आज पीएम मोदी इसका ऐलान करेंगे।
तीनों सेनाओं के चीफ थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था। इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकेंगे।
क्या है टूर ऑफ ड्यूटी?
टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना के तहत तीन सेवाओं-थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके तहत भर्ती किए गए सैनिकों में से 100 प्रतिशत चार साल बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे और फिर 25 प्रतिशत को पूर्ण सेवा के लिए पुनः सूचीबद्ध किया जाएगा।
चार साल के बाद जिन युवाओं को सेना की नौकरी से मुक्त किया जाएगा, उन्हें दूसरी जगह नौकरी दिलवाने में भी सेना एक सक्रिय भूमिका निभाएगी। तर्क दिया जा रहा है कि सेना में अगर कोई चार साल काम कर लेगा, तो उसकी प्रोफाइल मजबूत बन जाएगी और हर कंपनी ऐसे युवाओं को हायर करने में दिलचस्पी दिखाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



