संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का नाम बदलकर भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण किया जाएगा। दूरसंचार अवसंरचना निकाय टीएआईपीए की वार्षिक आम बैठक में सिन्हा ने मंच से ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा से कहा, ‘‘ अब मुझे आपको डिजिटल संचार नियामक कहना चाहिए।’’ जब उनसे पूछा गया कि ट्राई का नाम कब भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण होगा तो सिन्हा ने कहा, ‘‘ बहुत जल्दी।’’
इससे पहले दिन में मंत्री ने दूरसंचार आयोग का बदला हुआ नाम साझा किया था जो डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 देश में दूरसंचार क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है। टीएआईपीए के अध्यक्ष अखिल गुप्ता ने कहा कि 5जी के लिए हजारों और टावरों की जरूरत पड़ेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय से कुछ बेहतर नाम सुझाने को कहा था।
डिजिटल इंडिया से सभी के लिए इंटरनेट की पहुंच होगी : मनोज सिन्हा
सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रालय से कहा है कि यह नाम बहुत पुराना है और इसे याद रखने में कई लोगों को दिक्कत भी होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि IRCTC की जगह कोई बेहतर और आकर्षक नाम इस्तेमाल में लाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्री के आग्रह पर मंत्रालय ने अभी तक कुछ नाम भी सुझाए हैं। जिन्हें लेकर अंतिम फैसला रेल मंत्री को ही लेना है। गौरतलब है कि IRCTC का नाम बदलने के पीछे इंटरनेट ब्राउंसिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है।
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार पीयूष गोयल ने कहा कि यह नाम काफी लंबा होने के नाते लोग इसे इंटरनेट पर ब्राउज नहीं कर पाते हैं। खास बात यह है कि IRCTC को लेकर मोदी सरकार पहले भी कई तरह के फैसले लेते रही है। इससे पहले IRCTC को शेयर बाजार में लिस्ट करने की योजना बनाई थी पर बाद में इसे टाल दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



