केंन्द्र सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी जारी है। इस बीच शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि ट्विटर ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट ब्लॉक रखा। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह बीते करीब एक घंटे से अपने अकाउंट पर एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
ट्विटर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। लेकिन अब ट्विटर पर प्रसाद ने निशाना साधा है। लगभग एक घंटे के बाद उनके अकाउंट को कंपनी ने अनलॉक कर दिया। प्रसाद ने ट्विटर का स्क्रीनशॉट पहले कू ऐप पर शेयर किया।
इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा है कि घंटे भर के लिए ट्विटर ने उनके अकाउंट को लॉक करके रखा। प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का यह कदम भारतीय कानून का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा है कि ट्विटर की मंशा सही नहीं है और अब ये समझ आ गया कि क्यों नहीं ट्विटर आईटी नियमो को मानना चाहता है। उल्लेखनीय है कि देश के नए नियम को लेकर सरकार और ट्विटर के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि ट्विटर ने प्रसाद के अकाउंट को लॉक करने को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।


Download Android App
Download iOS App



