ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से हर दिन मीडिया में लगातार नई खबरें फैल रही हैं। नए मालिक Elon Musk ने सबसे पहले सभी यूजर्स को ब्लू टिक देने की घोषणा की। इसके लिए यूजर को हर महीने 8 डॉलर देने होंगे। यानी करीब 650 रुपये भारतीय रुपये में चुकाने होंगे। 5 देशों यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आईओएस यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू टिक की सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू हो गई है।
किन्हें मिलेगा ऑफिशियल लेबल
आने वाले दिनों में भारत समेत कुछ देशों में यह सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में ऑफिशियल, राजनेताओं, पत्रकारों और मीडिया हाउस के अकाउंट्स को अलग करने के लिए ट्विटर ने ‘ग्रे’ टिक देने की तैयारी शुरू कर दी है।
PM मोदी समेत कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के हैंडल पर ऑफिशियल लेबल जोड़ा गया , लेकिन कुछ ही देर में हटाया गया
ट्विटर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के हैंडल पर ऑफिशियल लेबल जोड़ा गया। हालांकि कुछ ही देर बाद ट्विटर ने इस लेबल को हटा दिया। ट्विटर ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सचिन तेंदुलकर के ट्विटर हैंडल पर भी लेबल जोड़ा गया था।
आपको बता दें कि ट्विटर इस फीचर को ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच अंतर करने के लिए जोड़ रहा है।
जानिए ! कैसा होगा ऑफिशियल लेबल
इससे पहले मंगलवार को ट्विटर की एग्जीक्यूटिव एस्थर क्रॉफर्ड ने घोषणा की कि वह वैध खातों और उनके ब्लू टिक के लिए भुगतान करने वालों के बीच भ्रम को सीमित करने के लिए एक दूसरा लेबल शुरू करेगा. क्रॉफर्ड ने कहा कि वेरिफाइड अकाउंट्स अब उनके यूजर नाम के नीचे एक “ऑफिशियल” लेबल के साथ आएंगे, जो एक ग्रे वेरिफिकेशन चेकमार्क के साथ होगा
कंपनी कर रही है ग्रे लेबल की टेस्टिंग
आपको बता दे कि ट्विटर के ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी इस ग्रे लेबल की टेस्टिंग कर रही है। इस बारे में पुरानी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जिन लोगों के पास पहले से ही वेरिफाइड अकाउंट हैं, उन्हें ही ग्रे कलर में ऑफिशियल टैग मिलेगा।
ट्विटर का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है। टेस्टिंग के दौरान कई अकाउंट्स में ये टैग देखने को मिला, लेकिन अब इस टैग को हटा लिया गया है। अब किसी भी अकाउंट के नीचे ऑफिशियल लिखा नहीं आ रहा है। एलॉन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में बताया है कि इस टैग को उन्होंने बंद कर दिया है। ब्लू टिक को ही उन्होंने ज्यादा अच्छा बताया है।


Download Android App
Download iOS App



