ट्विटर ने उसके हैंडल पर अपमानजनक और घृणित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर अंकुश लगाने के लिये एक नया उपाय किया है। उसने एक नए ‘सेफ्टी मोड’ फीचर का परीक्षण किया है, जो अपमानजनक या घृणित टिप्पणियां करने वाले खातों को सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देगा।
ट्विटर ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नए सुरक्षा उपाय को आईओएस, एंड्रॉइड और ट्विटर डॉट कॉम पर एक छोटे समूह के बीच उनकी राय जानने के लिए लागू किया गया है।
ट्विटर ने कहा, ‘‘हमने ऐसे फीचर और सेटिंग को लागू किया है, जो आपको अधिक सहज महसूस करने और अपने अनुभव को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। हम अवांछित बातचीत का सामना करने वाले लोगों पर दबाव को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहते हैं।’’
पोस्ट में आगे कहा गया, ‘‘अवांछित ट्वीट ट्विटर पर बातचीत के दौरान आ सकते हैं, इसलिए हम सुरक्षा मोड की शुरुआत कर रहे हैं। यह एक नई सुविधा है, जिसका मकसद हानिकारक बातचीत को कम करना है।’’


Download Android App
Download iOS App



