संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शीर्ष रक्षा अधिकारी हसन मोहम्मद सुल्तान बनी हम्मद ने बुधवार को रक्षा सचिव अजय कुमार से बातचीत की जिसमें द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस मुलाकात से एक दिन पहले दोनों पक्षों ने संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 11वीं बैठक में हिस्सा लिया था।
रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया, “संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय में चीफ ऑफ फोर्स डेवलपमेंट ऑथोरिटी मेजर जनरल स्टाफ हसन मोहम्मद सुल्तान बनी हम्मद ने रक्षा सचिव अजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।”


Download Android App
Download iOS App



