आज प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है। सबसे पहले पीएम मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर के करके पूजा-पाठ किया। फिर बद्रीनाथ में भोलेनाथ शिव और फिर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। वैसे कांग्रेस नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज को प्रधानमंत्री मोदी का पूजा करना ज्यादा पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत ट्ववीट कर पीएम मोदी के ऊपर हमला बोल दिया। उदित ने आरोप लगाया कि पीएम अपनी पूजा पाठ से खास वोट बैंक को खुश करने की कोशिश की है।
कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट
बता दें, कांग्रेस नेता ने अपनी ट्वीट में लिखा – ”प्रयाग राज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठे बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिन्दू धर्म की कुरीतियों को ख़त्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।”
बीजेपी ने किया पलटवार
वही, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए अपने ट्वीट में लिखा – एक और उदाहरण। शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक, ये बयान संयोग नहीं है, बल्कि वोट बैंक के प्रयोग और उद्योग हैं। गुजरात में चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस में प्रतियोगिता है कि कौन कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है।”
पीएम मोदी कई सारी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
हम आपको बता दें, आज पीएम मोदी दोपहर में एक साथ कई सारी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले है। पीएम मोदी के सुरक्षा का ख्याल रखते हुए उत्तराखंड में जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात किए गए है, ताकि कोई चूक ना हो पाए। पीएम मोदी का ये दो दिवसीय कार्यक्रम होने वाला है। जिसकी तैयारियों में अधिकारी जुट चुके है। वही, उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदी के पोशाक की काफी चर्चा हो रही है। पीएम ने आज हिमाचल की खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस पहनी है, जो उन्हें एक महिला ने गिफ्ट किया था।


Download Android App
Download iOS App



