केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने RBI की घोषणाओं का किया स्वागत, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषणाओं का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इन कदमों से इस संकट के समय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की घोषणाओं का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इन कदमों से इस संकट के समय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। 

जावड़ेकर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से लगातार लिये गए ऐतिहासिक निर्णयों में शामिल कदम है। उन्होंने कहा कि मकान, वाहन आदि खरीदने वालों को तीन महीने तक ईएमआई भुगतान में छूट के निर्णय से मदद मिलेगी। 
सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘ आरबीआई की ओर से घोषित कदमों से कारोबारियों/उद्योगों पर ब्याज का बोझ कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी ’’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती सहित कई निर्णयों की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज की ईएमआई चुकाने में तीन महीने की छूट दी जायेगी ।

Desk Team