केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को एक अज्ञात शख्स ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने आरोपी की जमकर पिटाई

Summary :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपीट की गई है मुंबई के अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपीट की गई है आपको बता दे कि मुंबई के अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ एक युवक ने मारपीट की जिसके बाद रामदास अठावले के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

वही खबरों के मुताबिक , थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम प्रवीण गोसावी बताया जा रहा है।

2019 लोकसभा चुनाव : जनाक्रोश रैली के बहाने कल हुंकार भरेंगे शिवपाल यादव

मुंबई के अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतरते वक्त एक व्यक्ति ने उनके कान के पास जोरदार थप्पड़ मार दिया।

वही, थप्पड़ मारने वाला शख्स प्रवीण गोसावी थप्पड़ मारने के बाद वह भागने लगा तो समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी । पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Desk Team