बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक शरद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व जदयू प्रमुख को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार की कथित बेनामी संपत्ति में कुछ भी गलत नहीं लगता है।
प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। शरद यादव की लालू प्रसाद से मुलाकात की पृष्ठभूमि में सुशील मोदी की यह टिप्पणी आयी है।
बिहार : कुशवाहा ने उपवास के बहाने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा
सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘शरद यादव को लालू परिवार की बेनामी सम्पत्ति जायज लगती है, इसलिए वे जद-यू से बगावत कर राजद का साथ देने लगे।’’
उपमुख्यमंत्री ने ‘‘राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अमर्यादित टिप्पणी करने, लेकिन गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने वाले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाला में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लाने में उनकी चुप्पी’’ की आलोचना की।


Download Android App
Download iOS App



