व्हाट्सएप पर अब उपयोगकर्ता बुक कर सकते हैं कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट

Summary :

स्वास्थ्य मंत्रालय और माइगोव के अनुसार, व्हाट्सएप पर माइगोव कोरोना हेल्पडेस्क अब उपयोगकर्ताओं को अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का पता लगाने और अपनी वैक्सीन स्लॉट बुक करने का काम आप व्हाट्सएप के द्वारा भी आसानी से कर सकते हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण का अभियान जारी है। अब कोविड टीकाकरण के लिए स्लॉट की बुकिंग आप व्हाट्सएप के जरिए भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और माइगोव के अनुसार, व्हाट्सएप पर माइगोव कोरोना हेल्पडेस्क अब उपयोगकर्ताओं को अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का पता लगाने और अपनी वैक्सीन स्लॉट बुक करने का काम आप व्हाट्सएप के द्वारा भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी लोगों को व्हाट्सएप से वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के बारे में बताया है।


माइगोव इंडिया के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि अब आप व्हाट्सएप पर अपना टीकाकरण स्लॉट बुक कर सकते हैं। आपको बस माइगोव इंडिया कोरोना हेल्पडेस्क पर ‘बुक स्लॉट’ लिखकर भेजना है। इसके बाद ओटीपी वेरिफाई और कुछ अन्य स्टेप्स को फॉलो करना है।


इस साल पांच अगस्त को, माइगोव और व्हाट्एसप ने उपयोगकर्ताओं के लिए चैटबॉट से टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था पेश की थी। अब तक पूरे देश में उपयोगकर्ताओं द्वारा 32 लाख से अधिक प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। व्हाट्सएप पर माइगोव कोरोना हेल्प डेस्क मार्च 2020 के बाद से, महामारी के दौरान कोविड संबंधी जानकारी के सबसे प्रामाणिक स्रोतों में से एक के रूप में उभरा है और भारत में 41 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए सार्वजनिक-स्वास्थ्य संकट से लड़ने में एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में कार्य किया है।

माइगोव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि माइगोव कोरोना हेल्पडेस्क अब वैक्सीन बुकिंग की प्रक्रिया में भी सहायता कर रहा है और साथ ही टीकाकरण केंद्र और स्लॉट ढूंढ रहा है। इसके अलावा टीकाकरण प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर रहा है। यह सही मायने में डिजिटल समावेशन को सक्षम कर रहा है, क्योंकि अधिकांश लोगों को व्हाट्सएप पर AI-आधारित इंटरफेस को नेविगेट करना आसान लगता है। हम इस चैटबॉट की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करने में मदद करने के लिए व्हाट्सएप के आभारी हैं, जो कि महामारी के कठिन समय में नागरिकों की मदद और जुड़ाव के लिए उपलब्ध है।

Desk Team