देश भर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्र-शासित राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया करवा रही है और इन्हें सीधे तौर पर वैक्सीन खरीदने में भी मदद कर रही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ की रणनीति और उचित कोविड व्यवहार के साथ-साथ टीकाकरण भी केंद्र सरकार की कोविड महामारी के नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति का अहम हिस्सा है।
कोविड-19 टीकाकरण की रणनीति ‘उदारीकृत और त्वरित चरण-3’ का कार्यान्वयन एक मई से शुरू हो गया है। इस रणनीति के तहत, हर महीने किसी भी निर्माता की कुल सेंट्रल ड्रग्स लैबरेट्री (सीडीएल) द्वारा स्वीकृत वैक्सीन खुराक का 50 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा खरीदा जाएगा।
सरकार पहले की तरह इन खुराकों को राज्य सरकारों को पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराना जारी रखेगी। केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 21.80 करोड़ से अधिक टीके की खुराक (21,80,51,890) नि:शुल्क श्रेणी और राज्य द्वारा सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है।


Download Android App
Download iOS App



