उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत में 75 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाए जाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने लोगों से संकोच छोड़ने और टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश ने सोमवार को कोविड-19 टीके की 75 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार कर लिया।
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सोमवार को शाम सात बजे तक 71 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ‘हमने कोविड-19 टीके की 75 करोड़ खुराक देने का मील का पत्थर पार कर लिया है, जबकि राष्ट्र हमारी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य सभी लोगों की उनके असाधारण प्रयासों के लिए मैं प्रशंसा करता हूं’ उपराष्ट्रपति ने लोगों से संदेह और झिझक दूर करके टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश सभी पात्र लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।


Download Android App
Download iOS App



