टीवी इंडस्ट्री में धाक ज़माने वाली फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती है। कविता वैसे तो अपने गुस्से और बेबाक अंदाज़ को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट लूट ही लेती है। बिग बॉस में फैंस ने कविता का जो रूप देखा वो देखकर हर कोई हैरान रह गया, ख़ुद सलमान खान कविता के बर्ताव को समझ नहीं पाए। वही, अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सब हैरान रह गए।
आपको बता दे, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है। कविता ने साल 2017 में बिजनसमैन रॉनित बिस्वास से शादी की थी। वह उनके साथ हैपी मैरिड लाइफ जी रही हैं। लेकिन जब बात फैमिली आगे बढ़ाने की हो तो वह इसके फेवर में नहीं हैं। कविता ने बताया कि उन्हें बच्चे की कोई इच्छा नहीं है, वो मां नहीं बनना चाहती हैं। कविता की ये बात थोड़ी चौंकाने वाली हैं, लेकिन एक्ट्रेस के ऐसा चाहने के पीछे वजह क्या है ये भी कविता ने बताया है। मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा, ‘मेरे पास एक बिल्ली है और कुत्ता है और वो मेरा परिवार हैं। इसके बाद देश की बढ़ती हुई आबादी के बीच मुझे अपने घर में बच्चा लाने की कोई इच्छा नहीं है’। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कविता कौशिक ने मां बनने की इच्छा से इनकार किया हो।

साल 2019 में उन्होंने और पति रॉनित ने कभी भी पैरंट्स न बनने का खुलासा किया है। कविता ने तब कहा था कि अगर वह 40 साल की उम्र में मां बनीं तो जब तक उनका बच्चा 20 साल का होगा वो लोग 60 साल के हो जाएंगे। इसलिए वह नहीं चाहतीं कि 20 साल की उम्र में उनका बच्चा बूढ़े मां-बाप की सेवा करे। आपको बता दें कि कविता कौशिक बिग बॉस सीज़न 14 में नज़र आई थीं। शो में उनके घरवालों से खूब झगड़े हुए थे, लेकिन सबसे ज्यादा उनका झगड़ा हुआ था बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक और एजाज ख़ान से। एजाज़ से झगड़े के दौरान कविता ने कुछ ऐसी बाते कह दी थीं जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

वहीं रुबीना से झगड़े के बाद तो कविता ने शो से ही वॉकआउट कर दिया था। कविता मानती हैं कि बिग बॉस ने उनकी छवि खराब कर दी है। उन्होंने इस सो में भाग लेकर गलती कर दी। एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा था कि रियलिटी शो ने उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचाया है। कविता बिग बॉस 14 से पहले डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 3’ और ‘झलक दिखला जा 8’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



