सोशल मीडिया… एक ऐसा प्लेटफार्म जो कभी हसंता है, कभी रुलाता है तो कभी भावुक कर देता है। इसपर देश-दुनियाभर से ना जानें कितने ही वीडियो वायरल होते है और चर्चा में आ जाते हैं। एक ऐसा ही छोटी सी बच्ची का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फौजी के पैर छूते हुए नजर आ रही है। बच्चे के इस क्यूट अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है।
क्या है Viral वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक नन्ही बच्ची दौड़ते हुए जवानों के पास पहुंचती है। जवान के पास पहुंचकर बच्ची कुछ देर उनको देखती है और देखते ही देखते बड़ी मासूमियत के साथ बच्ची जवान का पैर छूती है। जिस अंदाज में बच्ची ने जवान के पैर छुए उसने लोगों को भावुक कर दिया। वहीं, जवान भी बड़े प्यार से बच्ची को चूमता है। जबकि, अन्य जवान इस नजारे को देखकर खुश हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं।
इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए 🙏 https://t.co/SgbI1PcRJv
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 15, 2022
बच्ची का वीडियो देखकर हर कोई उसके संस्कार और परिवार की परवरिश को सराह रहा है। वाकई कहना पड़ेगा कि इतनी सी उम्र में आदर-सत्कार की ये भावना सराहनीय है। बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि इस बेटी के परिवार को आभार, जिन्होंने इसे इतने उत्तम संस्कार दिए।


Download Android App
Download iOS App



