शिखर वार्ता में शामिल होने के लिए व्लादिमीर पुतिन का करेंगे भारत का दौरा,दोनों देश के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन छह दिसंबर को अपनी शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन छह दिसंबर को अपनी शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति शिखर बैठक के लिए छह दिसंबर को भारत की यात्रा करने वाले हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एवं रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु रविवार देर रात नयी दिल्ली पहुंचेंगे। लावरोव सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर से सुषमा स्वराज भवन में मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्गेई शोयगु से भेंट करेंगे। साढ़े 11 बजे प्रथम भारत रूस टू प्लस टू बैठक सुषमा स्वराज भवन में होगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतिन छह दिसंबर को राजधानी पहुंचेंगे। टू प्लस टू बैठक के बाद शाम साढ़े पांच बजे हैदराबाद हाउस में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। वार्षिक शिखर बैठक में दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है। रूसी राष्ट्रपति और वहां के विदेश एवं रक्षा मंत्री सोमवार रात को ही स्वदेश लौट जाएंगे।

Desk Team