कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों के लिए नई नीतियों और शर्तों की सूची जारी की है। इन नीतियों के तहत कांग्रेस में शामिल होने वाले व्यक्ति को शराब या किसी भी तरह के नशीले पदार्थो से दूरी बनानी होगी। इसके अलावा कांग्रेस सदस्यों को खादी भी पहनना होगा। शराब को लेकर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए तो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारे राज्य में तो हर कोई पीटा है।
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में राहुल गांधी ने पूछा कि, “आज इनमें से कितने नियमों का पालन किया जाता है? इस कमरे में बैठे कितने लोग शराब पीते हैं?” राहुल के सवाल पर दो अन्य महासचिवों ने माना कि वे शराब पीते हैं।
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का कैप्टन पर तीखा प्रहार, कहा-अकेले एक आदमी पार्टी नहीं बनाता
सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने यह कहा कि उनके राज्य में अधिकतर लोग शराब पीते हैं और ऐसी स्थिति में कांग्रेस सदस्यता के लिए बनाए नियम का पालन कैसे हो पाएगा? बाकी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखी।
इसके बाद ही मीटिंग में यह चर्चा भी छिड़ गई कि पार्टी का सदस्य बनने के लिए शराब छोड़ने वाला नियम कितना तार्किक है। पार्टी संविधान के मुताबिक, किसी शख्स को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिए शराब या अन्य नशा छोड़ना होगा और उसे खादी पहनने का आदी भी होना पड़ेगा।
शराबबंदी के बाद कांग्रेस नेताओं ने खादी पहनने को लेकर चर्चा की, जिसपर राहुल गांधी ने फिर सवाल किया कि यह कितना व्यावहारिक है। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के समय खादी का विशेष महत्व था, लेकिन वर्तमान में यह महंगी हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



