कौन बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष? शशि थरूर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें पूरी रणनीति

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं, क्योंकि पार्टी के अस्तित्व और देश में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पार्टी की कमान नए शीर्ष नेता के हाथ में देने से समूचे पार्टी का विकास हो सकता हैं। इसलिए वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोनिया से मुलाकात की । 
बहरहाल, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी मुलाकात किस परिप्रेक्ष्य में हुई है। लोकसभा सदस्य थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय की है जब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।
अध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर को होगा मतदान
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर, ट्विटर पर  लिखी ये बात - shashi tharoor met sonia gandhi ahead of congress president  election-mobile
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
दिग्गज नेता थरूर ने सोनिया से की मुलाकात
वहीं,  कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सूचित किया।कुछ सप्ताह पहले, झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर पैसे के साथ पकड़े गए थे। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का आरोप है कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Desk Team