शिवसेना के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले पर 26 वर्षीय एक युवती ने बृहस्पतिवार को बलात्कार का आरोप लगाया वहीं सांसद ने इसका खंडन किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने मुंबई के साकीनाका थाने में शेवाले के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी के अनुसार, अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू नहीं की है।
शेवाले ने बलात्कार के आरोप का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि उनकी राजनीतिक छवि बिगाड़ने के उद्देश्य से साजिश रची गई।


Download Android App
Download iOS App



