कोरोना मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, एक दिन में 4 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

Summary :

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। एक दिन में देश में चार हज़ार से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। एक दिन में देश में चार हज़ार से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को सामने आए मामले बुधवार को दर्ज हुए केस से 967 ज्यादा थे, वहीं शुक्रवार यानी आज दर्ज हुए नए केस गुरुवार के मुकाबले 300 ज्यादा है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी अपडेट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटो के अंदर कोरोना संक्रमण के 4 हज़ार 41 मरीज सामने आए है। जबकि इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज हुई थी।नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही देश में एक्टिव केस भी बढ़कर 21 हज़ार से ऊपर पहुंच गए हैं।
एक दिन में कोविड-19 के नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई। वहीं, संक्रमण से 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 19,509 से बढ़कर 21,177 हो गयी है।

आईसीएमआर ने स्वास्थ्य सेवा में ड्रोन के उपयोग के लिए मार्गदर्शन दस्तावेज किया जारी

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

Desk Team