Wrestlers Protest: पहलवानों के ऐलान के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा- ‘अदालत अपना काम करेगी और जो करेगी ठीक करेगी’

Summary :

अब पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन ये बोलकर बंद कर दिया है कि सरकार ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का अपना वादा पूरा कर दिया है। बता दें इसी बीच पहलवानों के सड़क पर आंदोलन बंद करने पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अब पहलवानों ने अपना विरोध प्रदर्शन ये बोलकर बंद कर दिया है कि सरकार ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का अपना वादा पूरा कर दिया है। बता दें इसी बीच पहलवानों के सड़क पर आंदोलन बंद करने पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।  बृजभूषण शरण ने कहा, अदालत अपना काम करेगी और जो करेगी ठीक करेगी। उन्होंने कहा, मेरा कोई प्लान नहीं है। मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है, अब प्रकरण अदालत में है। 
दरअसल, 25 जून यानी रविवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने कहा था कि अब ये लड़ाई सड़क की जगह अदालत में लड़ी जाएगी। पहलवानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रही साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने ट्वीट कर इसके बारे में बताया था। 
 पहलवानों की कानूनी लड़ाई कोर्ट में जारी रहेगी
ट्वीट में लिखा गया, पहलवानों और सरकार के साथ बातचीत हुई। सरकार ने बातचीत के दौरान किए वादों पर अमल करते हुए महिला खिलाड़ियों की तरफ से महिला उत्पीड़न और यौन शोषण मामले में दर्ज एफआईआर की जांच करके दिल्ली पुलिस ने 15 जून को चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इस केस में पहलवानों की कानूनी लड़ाई कोर्ट में जारी रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता। 

ट्वीट में आगे कहा गया है कि “कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में नई कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है. चुनाव 11 जुलाई को होना तय है। सरकार ने जो वादे किए हैं उसपर अमल होने का इंतजार रहेगा.” इसके साथ ही साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की है। 
 

Desk Team