Yoga Day : योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने UN मुख्यालय में किया योग, जानिए खास बातें

Summary :

आज देश और दुनिया में योग दिवस की धूम मची है | इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे | इतना ही नहीं केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सभी

आज देश और दुनिया में योग दिवस की धूम मची है | इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे | इतना ही नहीं केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सभी को संबोधित किया | इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल है |
किन मंत्रियों ने योग दिवस में लिया हिस्सा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के दिन दुनिया भर के 170 देशों में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है | योग दिवस की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश दिया | उन्होंने संदेश में कहा कि “हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।”
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो न्यूयॉर्क से जारी किया है | संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि “आज शाम को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।”
इसी बीच दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया | यही नहीं रामेश्वरम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने पानी के अंदर भी योग किया | वही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंबई में योग किया |

Desk Team