Yoga Day : योग दिवस आज, गृहमंत्री बोले – पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को दिलाई पहचान

Summary :

आज के दिन भारत सहित पूरी दुनिया में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है | इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग दिवस हमारे लिए एक सम्मान का विषय है | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आज के दिन भारत सहित पूरी दुनिया में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है | इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग दिवस हमारे लिए एक सम्मान का विषय है | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपरा को पूरे विश्व में पहुंचा दिया है | यही नहीं उन्होंने कहा कि 30 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है | बता दें, लगभग 170 से ज्यादा देशों में आज के दिन योग दिवस मनाया जा रहा है |
योग दिवस पर क्या बोले शाह?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अहमदाबाद में एक नवनिर्मित उद्यान का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और 21 जून को 170 से ज्यादा देशों में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है | प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया है | यही नहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई ने योग को लोगों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया है, जिसने बहुत लोगों की जिंदगीया बदली दी है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले शाह ने जगतपुर में एक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया था | इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन संघ, क्रेडाई से जुड़े बिल्डरों और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और इसे जन आंदोलन बनाने की अपील भी की।
यहि नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने रथयात्रा के अवसर पर मंगलवार सुबह जमालपुर इलाके में 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंगल आरती भी की | माना जाता है कि देश में पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद अहमदाबाद में दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा निकाली जाती है |

Desk Team