दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बाइक सवार युवक ने घास काट रही दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद एक महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गई। महिला काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही और उसके बाद उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके पति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी बाइक सवार के तलाश की जा रही है।
पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को किया आईडेंटिफाई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 सितंबर को हुई थी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी इलाके में बने रेस्ट एरिया के निकट दो महिला घास काट रही थी, उस समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल से आता है व महिलाओं को देखकर अश्लील हरकते करता है। उनमें से एक महिला उस युवक को पकड़ने के लिये एक्सप्रेसवे के उपर आ जाती है तथा पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर गाड़ी से टकरा जाती है। महिला को तत्काल हास्पिटल भेजा जाता है लेकिन वहां पर महिला की मृत्यु हो जाती है।
इस सम्बन्ध मे 26 सितंबर को मृतक महिला के पति द्वारा तहरीर दी गई है। जिस पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिस गाड़ी से एक्सीडेन्ट हुआ था उसकी पहचान कर ली गई है तथा अज्ञात व्यक्ति जिसने अश्लील हरकतें की थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।


Download Android App
Download iOS App



