कांग्रेस की युवा इकाई ने अडाणी समूह से जुड़े मामलों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह से जुड़ी ‘धांधली’ के खिलाफ यहां एलआईसी बिल्डिंग (कनॉट प्लेस) के निकट प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी इस विषय पर अपनी बात लगातार लोगों के सामने रखते आ रहे हैं, पर केंद्र सरकार हर बार इस मुद्दे से भागती रही है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री कितनी भी कोशिश कर लें अपने मित्र को बचाने की, सच को सामने आने से रोक नहीं पाएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



