मिर्ज़ापुर जिले के लालगंज पुलिस स्टेशन के पास छन्हुर मझगवां गांव में असहाय और गरीब लोगों को चंगाई सभा में शामिल करने और उनका धर्म परिवर्तन के आरोप में स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
Highlights:
- क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से ईसाई मिशनरी के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था
- सोमवार को ईसाई मिशनरी द्वारा चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन कराने के दौरान इलाकाई लोगों ने किया जोरदार विरोध
- पुलिस ने FIR No- 347/2023 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 पंजीकृत किया गया
- पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 बाइबिल की किताबें, 02 चर्च रजिस्टर, 01 डायरी व 04 लिफाफा बरामद किया गया
मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से ईसाई मिशनरी के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था जिसका इलाकाई लोगों द्वारा जोरदार विरोध भी किया जाता रहा किंतु पुलिस मामले में मूकदर्शक बनी थी। सोमवार को ग्राम छाँहुर मझिगवां के य़ीशू धाम में आदिवासी बाहुल्य, अन्धविश्वास से ग्रसित, भोली-भाली एवं अभाव ग्रस्त निर्बल जनता को ईसाई मिशनरी द्वारा चंगाई सभा का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के सहयोग, लाभ सहित प्रलोभन देते हुए धर्मांतरण कराने के दौरान इलाकाई लोगों के जोरदार विरोध पर इलाकाई थाना लालगंज पुलिस ने FIR No- 347/2023 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 पंजीकृत किया गया।
उक्त मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में मंगलवार को थाना क्षेत्र से नामजद 02 अभियुक्तों, 1.बनवारीलाल पुत्र लालमणी निवासी कछवां बाजार थाना कछवां जनपद मिर्जापुर (हालपता-गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर), व 2.शिवम कुमार गौतम उर्फ शिवम मसीह पुत्र बच्चालाल निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 बाइबिल की किताबें, 02 चर्च रजिस्टर, 01 डायरी व 04 लिफाफा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर पंजीकृत अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





