महाराजगंज : तीन अगस्त (भाषा) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत—नेपाल सीमा पर शनिवार को एक व्यक्ति को 200 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
एसएसबी सोनौली इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति भारत—नेपाल सीमा के निकट सोनौली थानाक्षेत्र के गजरजोत टोला में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक बैग मिला, जिसमें 200 ग्राम हेरोइन थी।
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति महाराजगंज जिले के फरेंदी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रूपये है ।


Download Android App
Download iOS App



