उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को चल रही बीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते हुए 13 अन्तर्जिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने यहां बताया कि बीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बना रहे 13 अन्तर्जिला अभियुक्तों को पुलिस टीम ने जज कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 27 मोबाइल फोन, आठ ब्लूटूथ डिवाइस, 15 माइक्रोएयर बड़े, 14 सिम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, दो लैपटॉप, पाँच मोटरसाइकिलें आदि बरामद की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर तथा प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



