उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हुए हमले के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यतनाथ ने कहा है कि इस हमले के शामिल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NSA के तहर कार्रवाई की जाएगी।
केजरीवाल सरकार का ऑपरेशन शील्ड 3 इलाकों में सफल, कई दिनों में एक भी केस नहीं आया सामने
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जाएगी।मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों से की जाएगी। बता दें कि मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मियों पर नवाबपुर इलाके के लोगों ने तब पथराव कर दिया जब मेडिकल टीम दो कोरोना संदिग्ध मरीजों को लेने गई थी।


Download Android App
Download iOS App



