बिजली कमिर्यों को कोरोना से बचाव के लिए सरकार आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए : ललन कुमार

Summary :

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने राज्य सरकार से मांग कि है कि ऊर्जा विभाग के विभिन्न इकाइयों में काम करने वाले संगठित और असंगठित कोरोना सोल्जरो को राज्य सरकार 50 लाख का बीमा कराए और उनकी मेहनताना दोगुनी करें

पटना : बिहार में कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। महामारी को बढ़ता देख बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने राज्य सरकार से मांग कि है कि ऊर्जा विभाग के विभिन्न इकाइयों में काम करने वाले संगठित और असंगठित कोरोना सोल्जरो को राज्य सरकार 50 लाख का बीमा कराए और उनकी मेहनताना दोगुनी करें।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि ऊर्जा निगम के विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे संगठित और असंगठित कामगारों को भी राज्य सरकार 50 लाख का बीमा कराए साथ ही इस आवश्यक सेवा में काम कर रहे खासकर असंगठित कामगारों का मेहनताना दोगुना करें ताकि ये अपने परिवार का भरण पोषण ठीक ठंग से कर पाए। ललन ने  कहा कि ये कामगार लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं और इन सबको कोरोना के विश्व व्यापि महामारी में भी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है बावजूद ये आम नागरिकों के हित में अपने जान प्राण को दांव पर रखकर  24 घंटे विधुत आपूर्ति बहाल रखकर अपना फर्ज निभा रहे हैं।
ललन  ने बताया कि इनको ना ही सेफ्टी किट और ना ही सैनिटाइजर उपलब्ध हो पा रहे हैं  बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर ये काम कर रहे हैं। ललन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वो इन सबको जरूरी बचाव उपकरण सामानों के साथ साथ इनको 50 लाख का बीमा कराए।

Desk Team