उत्तर प्रदेश के बलिया में 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती को जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है ।

देश में रेप के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे है। लड़किया दुष्कर्म का शिकार हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती को जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । 
पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी युवक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने भीमपुरा थाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी कि छह महीने पहले उसके गांव के राधेश्याम नामक युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर उससे बातचीत शुरू की। 
उन्होंने बताया कि इसके बाद वह दो दिन पहले खेत जा रही थी तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और यही नही उसने इस घटना का वीडियो बना कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । उन्होंने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान एवं आई टी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।

उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर मनपसंद निवेश गंतव्य बनने को प्रतिबद्ध : CM योगी 

Desk Team