UP में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 226 नए मामले, 320 लोग हुए डिस्चार्ज

Summary :

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 226 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 320 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप में लगातार गिरावट जारी है। यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या और संक्रमण से मृत्यु दर में भी तेजी से कमी आ रही है। वहीं, रिकवर हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 226 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 320 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 
यूपी के आला अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में इस समय कुल 3,423 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 16,89,416 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,  प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5% है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.1% चल रही है। 
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,69,272 टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि 24 जून को 8,66,802 वैक्सीन डोज दी गई, जो अब तक का सर्वाधिक है। अब तक 2,47,30,651 पहली डोज़ लगाई जा चुकी है, इनमें से 41,91,954 लोगों को दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। इस तरह अबतक कुल मिलाकर 2,89,22,605 डोज़ लगाई जा चुकी है।

Desk Team