उत्तर प्रदेश के कानपुर के पेम गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सहाय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा, बच्ची गांव में अपने दादा-दादी से मिलने आई थी और आरोपी भी एक संबंधी से मिलने आया था। आरोपी लड़की को अगवा कर एक खाली पड़े घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके रोने की आवाज सुनने के बाद उसे बचाया।
लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में रोष है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।


Download Android App
Download iOS App



