उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित कंटेनर ट्रक डिवाइडर से टकराकर नाली में घुस गया। इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार टाटा सफारी कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के तोंदा के पास एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ की तरफ जा रहे कंटेनर ट्रक के चालक को झपकी आ गई, जिससे कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ कर नाली में जाकर फंस गया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आई टाटा सफारी अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे, जिसमें चार की मौत हो गयी। एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती में कराया गया है। सभी मृतक जानकी नगर गोंडा के रहने वाले थे। दिल्ली से सभी लोग वापस गोंडा स्थित घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



